जन स्वराज ने जन नायक कर्पुरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर पटना जाने किया आहवान

नेता कर रहे हैं क्षेत्र का भ्रमण

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।पटना मिलर हाईस्कूल के मैदान में 24 जनवरी को होने जा रहे जन नायक कर्पुरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए जन स्वराज पार्टी खगड़िया के नेता जिले के सभी क्षेत्रों का दौरा कर पटना जाने का अहवान कर रहे हैं।जन स्वराज के जिला प्रवक्ता विनय कुमार वरुण ने बताया की पटना के मिलर हाईस्कूल के मैदान में 101 वीं जयंती समारोह जन नायक कर्पुरी ठाकुर जी का जयंती मनाया जा रहा हैं जहाँ पुरे प्रदेश के जन स्वराज पार्टी के लोग जुड़गें।वहीं जन स्वराज पार्टी के जिला प्रभारी सुरेन्द्र सहनी ने बताया की जन स्वराज पार्टी गठन होने के बाद जन स्वराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार में हर तपके के लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है।सहनी ने खगड़िया के सभी जन स्वराज के कार्यकर्ताओं से पटना जाने का अहवान किया। जिले में क्षेत्र भ्रमण करने के उपरांत मानसी में जन स्वराज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद जिला प्रभारी सुरेन्द्र सहनी ने बताया की 30 जनवरी को महेशखूंट में जिला की बैठक का आयोजन किया गया है। मौके पर गोगरी अनुमंडल अध्यक्ष मुकेश चन्द्रवंशी, सरपंच मनोज कुमार, पंकज कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, सिकन्दर, मुख्तार रायीन, राजू सिन्हा, जनर्दन सिंह, प्रीतम मिश्रा, राधेश्याम आदि जन स्वराज के नेता उपस्थित थे।







































