जमीन विवाद को वढ़ावा देने में लगे है मानसी सीओ ओर थाना पुलिस- डा० सलिल
जब नापी सही है फिर क्यों वर्षात एवं रात्रि में छुपकर किया जा रहा है काम

आपत्ति के बाद भी मानसी सीओ ने क्यों नहीं अपनाई न्यायिक प्रक्रिया
सवालों के घेरे में मानसी सीओ ओर थाना पुलिस
खगड़िया। हलांकि मानसी अंचल सहित मानसी थाना हमेशा किसी ना किसी तरह विवादों में घिरा रहता है। खासकर भुमि विवाद को लेकर तो ओर भी ज्यादे मामले सामने आ रहा है, जहाँ मानसी सीओ सहित मानसी थाना पर तरह तरह का आरोप- प्रत्यारोप लगते रहा है। भला लगे भी क्यों ना सीओ एवं थाना पुलिस कुछ ऐसा काम ही कर देता है। हलांकि बात कही जाय तो मानसी पुलिस तो इन दिनों भुमि विवाद को वढ़ावा को लेकर दौनों हाथ खोले हुए है। पहले जिसकी पकड़ती है उसकी भरपूर मदद करती है, चाहे आप जहाँ हाथ पैर पटक लिजये, दर्जनों ऐसे मामले है जो मानसी पुलिस की पोल खोलकर रखती है। ओर इससे भी एक कदम मानसी अंचल कार्यलय है जहाँ सीओ के संरक्षण में भी भुमि विवाद को जमकर वढ़ावा मिल रहा है। यानी चोर चोर मसेरा भाई वाला कहावत है। यानी सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का।तभी तो सबकुछ होने के बाद भी रात के अंधेरे में कार्य किया जा रहा है। हद तो तब देखा जाता है की वरीय अधिकारी का भी आदेश आदेश बनकर रह जाता है। ऐसा ही आरोप चुकती निवासी भरत यादव के पुत्र सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार ने मानसी सीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए भुमि विवाद को वढ़ावा देने की बात कहा है। डा० सलील ने कहा की सीओ ओर मानसी थाना पुलिस एक तरफा बात कहकर भुमि विवाद को वढ़ावा देने में लगी हुई है। डा० सलील ने कहा की पुलिस एवं सीओ चाहता है की कोई अप्रिय घटना घटित हो तो तभी कारवाई की जायेगी, अन्यथा शान्ति पुर्वक कार्य हो रहा है, जब डा० सलील कुमार द्वारा आपत्ति दर्ज करने के बाद भी सीओ ओर मानसी पुलिस की चुप्पी ऐ बता रही है की कोई घटना घटित हो। हलांकि सीओ से जब पुछा गया तो मानसी सीओ अमीर हुसैन ने कहा की नापी करा दी गई,आपत्ति के बाद भी कैसे नापी कराई गई तो सीओ चुप्पी साध लेते है। सीओ मानसी का बात भी मान लिया जाय की सीओ के द्वारा सही सही मापी करा दिया गया तो बात रही की आखिर विपक्षी द्वारा क्यों रात के अंधेरे में कार्य किया जा रहा, वर्षात होने पर भी कार्य क्यों किया जा रहा है। आखिर जब- तक कोई बात नहीं है या विवाद नहीं है तो तब तक क्यों विपक्षी आनन- फानन में काम कर रही है। इन तमाम सवालों का एक जबाब आ रहा है की मानसी सीओ ओर मानसी पुलिस दौनों हाथ खोलकर मुट्ठी बांध लिया है ओर जमीन विवाद को वढ़ावा दे रही है। इस संबंध में खगड़िया एसडीओ ने मानसी सीओ ओर मानसी थाना अध्यक्ष को तत्काल अविलंब कारवाई करने को कहा, मगर सीओ मानसी पुलिस कारवाई करने के बदले एक दुसरे पर ठिकरा फोर रहे हैं।































