जल जीवन हरियाली के तहत विधालयों के छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी के विभिन्न विधालयों में जल जीवन हरियाली के तहत छात्र- छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गुज्जु साह प्राथमिक मध्य विधालय सहित कई विधालयों के छात्र छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। जहाँ बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मानसी राम शोभित कुमार ने चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्रा रहे सोनाक्षी कुमारी,कक्षा -8, पंखुरी कुमारी, वर्ग – 6 और सोनाक्षी कुमारी, को सम्मानित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मानसी ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं में निखार आती है। आपको बतातें चले की 23.12.2025 को जननायक कर्पूरी ठाकुर विद्यालय खगड़िया में कराये गये जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर पंखुरी कुमारी, कक्षा- 6 और तृतीय स्थान पर सोनाक्षी कुमारी कक्षा- 8 की छात्रा सफलता प्राप्त कर मानसी प्रखंड सहित खगड़िया जिला का नाम रौशन किया।जहाँ बुधवार को छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर गुज्जु साह प्राथमिक मध्य विधालय के प्रधानाचार्य राम प्रवेश रजक, कुमार निलेश निरंजन, अनिल कुमार यादव, ज्योति कुमारी, गीता भारती, रवि भूषण सिंह, राकेश कुमार, कुमारी प्रीति, प्रकाश कुमारी, सावित्री कुमारी, मदन कुमार सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here