जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर बेला में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

मधेपुरा (कुमारखंड)मंगलवार को जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर बेला में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा अंतर जिला स्थानांतरण नीति के तहत खेल शिक्षिका डोली कुमारी का स्थानांतरण गृह जिला खगड़िया किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रिंसिपल सरदार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि मैडम बच्चों को ईमानदारी से खेल के प्रति जागरूक किया। विभिन्न खेलों में विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित कर भाग दिलाती थी।वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि डोली मैडम के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न खेल विद्या में विद्यालय का नाम रौशन किया। मैडम अपने कार्य को ईमानदारी से करते थे। इनके अलावा सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से उनके ग्यारह वर्षों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैडम से हमलोगों को ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने नम आंखों से मैडम को विदाई किया।मौके पर विद्यालय के शिक्षक गणेश चंद्र झा दीपक कुमार निक्कू कुमार राजमोहन गांधी रंजीत कुमार ललन कुमार निराला मोहम्मद अनिसुर रहमान मोहम्मद शादाब शमी अजीत यादव मोहम्मद हसन रजनीश कुमार मोहम्मद सद्दाम हुसैन पुस्तकालय अध्यक्ष रवि कुमार रवि शिक्षिका प्रज्ञा कुमारी माधुरी कुमारी मुशर्रत जहां रश्मि सिंह परिचारी रेखा कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

































