जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में जमकर विभिन्न मुद्दे पर हुआ चर्चा, प्रभारी मंत्री ने कहा की सबकी बात सुनी गई, होगा क्रियान्वयन

मंत्री ने खगड़िया जिले में बाढ़ प्रभावित अंचलों एवं पंचायतों में जिसमें नदियों के जलस्तर, बाढ़ प्रभावित अंचल, बाढ़ प्रभावित आबादी, निष्क्रमित आबादी, परिचालित नाव, मेडिकल कैम्प, सामुदायिक रसोई, सूखा राशन पैकेट एवं पोलीथीन शीट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किये
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के बैठक में जहाँ विभिन्न विभागों की योजनाओं का समीक्षा प्रभारी मंत्री सह सुचना जनसम्पर्क विभाग मंत्री ने महेश्वर प्रसाद हजारी ने समीक्षा किया वहीं जनप्रतिनिधियों एवं क्रियान्वयन समिति के सदस्यों से फीड वैक जाना। बैठक में उपस्थित परवत्ता के विधायक संजीव कुमार ने जन हित के मुद्दे पर अधिकारियों से सवाल पुछा ओर खगड़िया राष्ट्रीय उच्च पथ 31 मार्ग पर वुढ़ी गंडक पर बनाये गये नये पुल की चालू नहीं किये जाने का सवाल उठाया, वहीं अगुवानी घाट पर बनाये जा रहे पुल पर सवालिया निशाना खड़ा किया। अलौली विधायक रामवृक्ष सदा ने भी जन समस्याओं को लेकर मुद्दा उठाया। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित मामला जमकर छाया रहा, अधिकत्तर जनप्रतिनिधियों ने राजस्व विभाग के पदाधिकारियों पर सवाल खड़ा करते हुए सीओ ओर राजस्व कर्मचारी की क्रिया कलाप की सुधारने की मांग किया। सदन में प्रतिनिधियों अंचल कार्यलय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं प्राइवेट लोगों की जमवारा की बात उठाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा की अंचल कार्यलय में बाहरी दलाल हॉवी है, जहाँ उपस्थित विधायक ने ऐसे गंभीर मुद्दे पर रोक लगाने की मांग किया। जद यू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने जिले के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ओर एक सामाजिक पंचायत के मुद्दे पर थाना से नोटिस भेजे जाने का भी मामला उठाया। खगड़िया नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने भी पिछले बैठक में उठाये गये मुद्दे की अब तक समाधान नहीं होने की बात बताया। गोगरी नगर परिषद की अध्यक्ष सहित लोजपा के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने खाध- आपुर्ति विभाग पर डीलरों एवं उपभोक्ताओं को घटिया चावल देने का मामला उठाया। वहीं स्मार्ट मीटर पर भी जमकर चर्चा हुआ। विधुत विभाग पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा की थोड़ी सी वर्षात या हवा चलने पर बिजली गायब हो जाता है। सुधार करने की मांग किया। जद यू साधना देवी, वर्षा रानी, शाहब उद्दीन ने भी मामला को उठाया। सबसे ज्यादा खगड़िया सीओ पर सवाल उठाया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा किया गया। तो मद निषेध विभाग पर भी मामला सदन में उठाया गया। कृषि से भी संबंधित बात हुई। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने भी मदराधार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ, जल निकासी की साधन का मांग किया। प्रभा देवी ने मानसी में मेडिकल कॉलेज खोलने एवं मानसी मटिहानी एवं जालिम बाबु टोला में रिंग बांध बनाये जाने की मामला सदन में उठाई। मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराई। प्रभा देवी ने सदन में अपनी बातें को रखते हुए जल निकासी सहित 14 सुत्री मांगों पर जमकर आवाज उठाई। प्रभा देवी ने मंत्री को ध्यानकृष्ट करते हुए कहा की मानसी नगर पंचायत के लोगों का जल निकासी का एकमात्र साधन मदराधार है, जहाँ लोगों द्वारा मदराधार की जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है, जहाँ जल निकासी पुरी तरह से बाधित है, अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ साथ मदराधार की जिर्णोधार कराने एवं नल निकासी नहर की मांग किया। वहीं प्रभा देवी ने मानसी में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध जमीन पर मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग किया। वहीं मानसी मटिहानी जालिम बाबू टोला में वुढ़ी गंडक की पानी की बचाव को लेकर रिंग बांध बनाये जाने की मांग की। प्रभा देवी ने मानसी एकनियां स्थित वियडा के जमीन पर प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क द्वारा सिर्फ गोदाम खोल खानापूर्ति किये जाने की मामला उठाते हुए काली सुची में डालने की मांग किया। मुख्य पार्षद ने मंत्री को मांग पत्र देते हुए कहा की मानसी बाजार में बनाये जा रहे एन एच 95 सड़क मार्ग के बाद बसे ग्रामीण, एवं दुकानदार लोगों के लिए सुरक्षा एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से दौनों साइड सरकार की खाली पड़े जमीन पर ग्रामीण सड़क बनाने की जरूरत है, जहाँ जिला प्रशासन ओर सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग किया। प्रभा देवी ने मानसी बाजार के बीचला चौक से मानसी काली स्थान रोड से होते हुए जनता हाईस्कूल व्यापार मंडल होते हुए मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र तक सरकारी जमीन पर अतिक्रमणहटाओ अभियान चलाने की भी मांग किया। प्रभा ने सदन में आवाज उठाते हुए मुख्य सड़क मार्ग एवं मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र तक जाने वाले सड़क को लोगों द्वारा संकुचित एवं अतिक्रमण कर लिया गया। जिससे आवागमन के साथ एम्बुलेंस को भी जाने में काफी कठिनाई होता है, एवं घटना दुर्घटना होते रहता है।प्रभा देवी ने मानसी में महिला कॉलेज खोलने की मांग किया। इधर समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों के बातों को सुनते हुए प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा की जो मुद्दे सदन में उठाये गये हैं उस पर गंभीरता से सुना गया एवं जिलाधिकारी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।मंत्री ने सभी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के कार्यो का लक्ष्य, उपलब्धि एवं शेष लंबित कार्यों को विभागीय निर्देशानुसार एवं नियामानुकुल तरीके से कार्यों का निष्पादन करने का भी आदेश दिया।इधर जिलाधिकारी अमित पाण्डेय ने सभी मुद्दों को क्रियान्वयन करने की बात कहा। बैठक में बैलदोर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, सभी एनडीए गठबंधन के जिलाध्यक्ष एवं सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।





































