जिला का नाम किया रौशन, सीबीएससी परीक्षा में जिला टॉपर बना रितू राज

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। सीबीएससी परीक्षा के 10 वी० परीक्षा में किये गये रिजल्ट घोषित में बालक वर्ग में रितू राज कुमार जिला टॉपर बना है। रितु राज ने सीबीएससी दसवीं परीक्षा में 97℅अंक लाकर जिला का नाम रौशन किया है।जिला टॉपर बनने पर रितू राज के परिवार काफी खुश दिख रहे हैं वहीं रितू राज के विधालय के भी शिक्षक- शिक्षकाओं ने भी खुशी जाहिर किया। रितू राज खगड़िया के बछौता गाँव के अजीत कुमार यादव के पुत्र हैं जो वर्तमान में मानसी प्रखंड में कृषि सम्वयनक पद पर कार्यरत हैं।






























