जिला के सभी अंचलों में राजस्व शिविर का होगा आयोजन, शिविर का तिथी हुआ तय, होगा जन सुनवाई 

शिविर में राजस्व भुमि सुधार समस्याओं का होगा निदान, डीएम ने जारी किया पत्र

सिकन्दर आजाद वक्त 

की रिपोर्ट

खगड़िया। उपमुख्यमंत्री सह भुमि सुधार राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा कड़े तेवर ओर भुमि सुधार समाधान कार्यक्रम के बाद अब खगड़िया जिला में भुमि सुधार समाधान को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह से सख्त नजर आ रहे हैं। खगड़िया डीएम नवीन कुमार ने पत्र जारी कर भुमि राजस्व सुधार समाधान को लेकर सभी अंचलों में राजस्व समाधान शिविर का तिथि निर्धारित किया है, जहाँ शिविर में भुमि से संबंधित सभी मामले की सुनवाई होगा ओर उसका समाधान भी होगा।डीएम ने 2 जनवरी 2026 शुक्रवार को खगड़िया अंचल मुख्यालय में, 3 जनवरी शनिवार को गोगरी अंचल में, 5 जनवरी सोमवार को अलौली अंचल में, 6 जनवरी मंगलवार को बेलदौर अंचल में, 9 जनवरी शुक्रवार को चौथम अंचल में,10 जनवरी को शनिवार को मानसी अंचल में, एवं 12 जनवरी सोमवार को परवत्ता अंचल में शिविर का आयोजन होगा। डीएम ने शिविर में संबंधित विभाग के भुमि उप समहर्ता पदाधिकारी को भी उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया है। डीएम ने पत्र जारी कर बताया की शिविर में पदाधिकारी जनता की आवेदन के आलोक में जन सुनवाई करेगें ओर शिविर में ही समाधान करेगें। डीएम ने इसके लिए सभी अंचल अधिकारी को व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here