जिला परिषद की बैठक में जिप सदस्य प्रियदर्शना ने कई मुद्दों पर उठाया सवाल, सीओ ओर कर्मचारी पर लगाया गंभीर आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जिला परिषद के सामान्य बैठक में जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराई। प्रियदर्शना ने बैठक में रहीमपुर मध्य पंचायत के तार तर में बदहाल बिजली व्यवस्था की मुद्दा उठाई। प्रियदर्शना ने बिजली को सुदृढ़ करने और छूटे हुए जगह पर पोल गड़वाने सहित मोरकाही में ट्रांसफार्मर को एन एच पर लाने और रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में बिजली व्यवस्था सुधार करने की बिजली विभाग से मांग किया। वहीं प्रियदर्शना ने क्षेत्र में नल जल की बदहाल व्यवस्था का भी मामला उठाई। उन्होंने कहा की क्षेत्र में नल जल योजनाओं की काफी दयनीय स्थिति है, जिसकी जांच कराने की आवश्यकता है। वहीं प्रियदर्शना ने खगड़िया अंचल में कर्मचारी और अंचल अधिकारी के द्वारा दाखिल खारिज में किए जा रहे धांधली का भी मामले उठाते हुए कहा की जिला प्रशासन के नाक तले खगड़िया सीओ ओर कर्मचारी दाखिल- खारिज सहित अन्य मामलों में अव्यवस्था कायम किये हुए है। कर्मचारी और सीओ बाहरी दलाल लोगों से कार्य करवाने में लगा हुआ है, जनता त्राहिमाम है।वहीं जिप सदस्य नेे जिले के सभी बाढ़ ग्रस्त गांव में ब्लीचिंग का छिड़काव करवाने एवं नाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग किया।



































