टीएलएम मेला का आयोजन, विधालयों को दिया गया प्रमाण पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड अन्तर्गत पुर्वी ठाठा पंचायत मे अबस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बिहार शिझा परियोजना के तहत संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।मेला का उदघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मानसी ने किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विधालय बेहतर कार्यों को लेकर प्रमाण पत्र भी वितरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते प्रखंड शिझा पदाधिकारी मानसी ने कहा कि कडाके ठंड के बाबजूद आप लोग कार्यक्रम को सफल बनाये। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय औचक निरीझण मे छात्र/छात्रा को शिझा के महत्व को बताया प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस ने कहा कि इस मेला मे संकुल के अन्तर्गत सभी विद्यालय प्रदर्शनी मे भाग लिये।ठंड के बाबजूद भी सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।सभी शिझकगण को बधाई। स्कूल/हाईस्कूल/कालेज निर्माण संघर्ष समिति ,पुर्वी ठाठा के अध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे बताए कि शिझा का अर्थ होता है सभी चीजो मे विकाशोन्मुख होना ।आज पुर्वी ठाठा पंचायत मे उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परमहंस के देख रेख मे काफी प्रगति कर रहा है । अब लग रहा है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय है।लाईट लग जाने से रात्री मे विद्यालय का पता चल जाता है।मौके पर शिक्ष चन्द्र कान्त कुमार, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार,रात्रि प्रहरी मुकेश कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।मेला मे प्रथम स्थान मध्य विद्यालय, उत्तरी ठाठा ,द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय, शहरकुण्डी ,तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय, गंगा किनारे प्राप्त किये ।






























