टीएलएम मेला का मानसी में आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के बापूजी जी स्मारक मध्य विधालय प्रांगण में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मानसी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामशोभित ने किया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सातों संकुलों द्वारा विभिन्न विद्यालयों से चयनित शिक्षक/ शिक्षिका द्वारा तैयार शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन मेला में किया गया। निर्णायक समिति के द्वारा उत्कृष्ट हिन्दी, गणित और EVS विषयों पर आधारित TLM निर्माण करने वाले शिक्षक/ शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।मौके हरिनंदन यादव, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, विशंम्भर यादव, राम प्रवेश रजक, मोहन कुमार, राकेश कुमार, पप्पू परदेशी तथा कार्यालय कर्मी अवनिश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।






























