टॉप टेन में शामिल अपराधी पचास हजार के इनामी अपराधी को खगड़िया पुलिस ने दबोचा

अररिया दिय से पकड़ा गया रामधारी उर्फ मुसो यादव

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल पचास हजार के इनामी अपराधी को पटना एसटीएफ पुलिस एवं खगड़िया पुलिस के संयुक्त कारवाई में गिरफ्तार किया गया। एसपी राकेश कुमार ने अपने कार्यलय कक्ष में बताया की अपराधियों के खिलाफ पुरी तरह से कारवाई की जा रही। इसी दिशा में परवत्ता मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया निवासी स्व० प्रसादी यादव के पुत्र रामधारी यादव उर्फ मुसो यादव को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया रामधारी यादव पर पचास हजार का इनाम रखा गया था, ओर जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल था। एसपी ने बताया की रामधारी यादव पर परवत्ता मड़ैया थाना में हत्या की साजिश सहित आर्मस एक्ट दर्जनों मामले दर्ज है।एसपी ने बताया की रामधारी उर्फ मुसो यादव ने पुलिस पर भी फायरिंग किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here