


ट्रांसफर्मर जल जाने के कारण विधुत स्कुटिव से मिला मुख्य पार्षद प्रभा देवी

200 KVA का ट्रांसफर्मर लगाने की किया मांग
विधुत सव स्टेशन की दौरा की

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने गुरुवार को मानसी नगर पंचायत के वार्ड न:-14 में ट्रांसफर्मर जल जाने को लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता खगड़िया से मिलकर जल्द ट्रांसफर्मर लगाने की मांग की। मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बिजली स्कुटिव गोपाल कुमार को आवेदन देते हुए कहा की भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। वार्ड न:-14 में दो बार 100 KVA का ट्रांसफर्मर जल गया है। प्रभा देवी ने बिजली स्कुटिव से 200KVA का ट्रांसफर्मर लगाने की मांग स्कुटिव से किया, जहाँ बिधुत स्कुटिव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विधुत सहायक अभियंता एवं तकनीक इंनजिनियर को रिपोर्ट सौंपने के साथ साथ 200 KVA का ट्रांसफर्मर लगाने का आश्वासन दिया ओर जले हुए ट्रांसफर्मर को तत्काल बदलने की आदेश दिया। विधुत कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार ने बताया की संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट देने को कहा है, जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगा 200 KVA का ट्रांसफर्मर लगा दिया जायेगा। इधर स्कुटिव से मिलने के बाद मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी विधुत सव स्टेशन की दौरा की ओर विधुत आपुर्ति की जानकारी ली। प्रभा देवी ने अधीनस्थ अधिकारी ओर कर्मी से भीषण गर्मी में विधुत आपुर्ति की 24 घंटे आपुर्ति करने को कहा। प्रभा देवी ने कहा की विधुत आपुर्ति की आंख मिचौनी हो रही है, उपभोक्ताएं काफी परेशान है।मौके पर विधुत जुनियर इंनजिनियर एवं कर्मी मौजूद थे।































