डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगी करने वाले परंभा प्योर मसाला कंपनी के निदेशक निर्मल योगी को खगड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार दिन पहले निर्मल योगी के भाई शिवम कुमार को भी भेजा गया जेल
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। परंभा प्योर मसाला डिस्ट्रीब्यूटर के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मसाला कंपनी के निदेशक निर्मल कुमार उर्फ निर्मल योगी को खगड़िया साइबर थाना पुलिस ने खगड़िया कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया।आपको बतातें चलें की निर्मल योगी अलौली के रहने वाला है जो एक परंभा प्योर मसाला कंपनी बनाकर फेसबुक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये का ठगी कर लिया। निर्मल योगी मसाला कंपनी के सीईओ हैं, खगड़िया, मानसी, पुर्णिया सहित कई जिलों के थानों में निर्मल योगी एवं इनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज है। जहाँ बुधवार को साइबर थाना पुलिस खगड़िया ने निर्मल योगी को गिरफ्तार कर लिया। इससे चार दिन पहले साइबर थाना पुलिस खगड़िया ने निर्मल योगी के भाई शिवम कुमार को ठगी के आरोप में जेल भेजा है। इधर साइबर थाना पुलिस ने बताया की निर्मल योगी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। निर्मल योगी पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।





































