






डीआईजी ने पांच दरोगा को किया निलंबित, विभागीय कारवाई शुरू, मचा हड़कंप
ब्यूरो रिपोर्ट
मोतीहारी। चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने एक साथ पांच दरोगा को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित की खबर के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। डीआईजी ने एक थानाध्यक्ष एवं पांच दरोगाओं को निलंबित किया। निलंबन की कारवाई डीआईजी द्वारा विभिन्न थाना के निरीक्षण के बाद लापरवाही सामने आने के बाद किया। डीआईजी ने बताया की निरीक्षण के दौरान गड़हिया ओपी के थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया। उनके ऊपर आरोप था कि हरैया थाना से एक साल पहले ट्रांसफर होने के बावजूद भी करीब 40 केसों का प्रभार नहीं सौंपा गया था।जिससे मामलों की जांच प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर लापरवाही के चलते डीआईजी ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया।इसके साथ ही चार अन्य दारोगाओं को भी निलंबित किया गया। इनमें छोड़ादानो थाना के शिवजी सिंह, पचपकड़ी थाना के ब्रजभूषण सिंह, जय बजरंग थाना के संजय कुमार सिंह और रक्सौल थाना के संजय कुमार सिंह शामिल हैं। इन सभी दरोगा पर अपने पुराने थानों के मामलों का प्रभार नहीं देने का आरोप था, जिससे जांच में देरी हो रही थी।बताया गया की मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के पदभार संभालने के बाद पॉकेट डिस्पोजल (पेंडिंग केसों को बिना उचित प्रक्रिया के समाप्त करना) को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया था। जिले में लगभग 22,000 पॉकेट डिस्पोजल का मामला सामने आया था। एसपी ने इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और सभी अधिकारियों को पुराने मामलों का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया। हालांकि कुछ अधिकारी अभी भी इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

































