डीएम एसपी ने वाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, राहत शिविर का लिया जायजा

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। खगड़िया डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने एसपी के साथ गोगरी में वाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया एवं वाढ- पीड़ित परिवारों से मिलकर हाल चाल जाना,वहीं डीएम ने चल रहे राहत शिविर का भी जायजा लिया। डीएम ने गोगरी अनुमंडल के नारायणपुर तटबंध पर आश्रय लिये वाढ- पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात किया। एवं स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया। इधर डीएम ने बताया की जिले में वाढ- प्रभावित क्षेत्रों में कुल 73 नाव का संचालन किया जा रहा है। डीएम ने कहा की गोगरी, परवत्ता,खगड़िया, मानसी वाढ से प्रभावित पाया गया। जहाँ अधिकारियों को राहत- सामाग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया की 12 जगहों पर सामुदायिक रसोई किचेन चलाया जा रहा है। जबकि 4820 पॉलीथीन का वितरण किया गया है। डीएम ने कहा की 13 जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का व्यवस्था किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here