


डीएसपी, दरोगा, डाक्टर पर गिरफ्तारी वारंट, एसपी को भेजा वारंट आदेश
ब्यूरो रिपोर्ट
बगहा। बिहार के बगहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बगहा न्यायालय ने डीएसपी, दरोगा, ओर डाक्टर पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायलय की ओर से सीतामढ़ी के डीएसपी अतनु दत्ता, दारोगा अमरेश कुमार सिंह और डॉक्टर एके तिवारी के खिराफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।न्यायलय ने सीतामढ़ी एसपी को गिरफ्तारी वारंट पत्र निर्गत कर बगहा सिविल कोर्ट के एडीजे फोर के कोर्ट में हाजिर कराने का कहा है। कोर्ट ने इस मामले में बगहा एसपी को शोकॉज नोटिस भी जारी किया है। मामला एक हत्याकांड से जुड़ा है जिसमें इन अधिकारियों की गवाही नहीं होने से केस पेंडिंग बताया गया है।जानकारी के मुताबिक 2011 में डेबा हत्याकांड का हुआ था। हत्या की मामल बगहा थाना में दर्ज किया गया। कांड संख्या 472 वर्ष 2011 की सुनवाई करते हुए न्यायलय ने पाया की गवाही के आभाव में 12 सालों से केस पेंडिंग है। पिछले दिनों कोर्ट की ओर से एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। तामिला नहीं करने के कारण बगहा एसपी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसकी अगली तारिख 10 जून है जब हर हाल में कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।




































