
तीन घंटे चली जांच, डीएम को सौपेगें रिपोर्ट, सुधार करने की जरूरत, चिकित्सक को दी गई हिदायत

सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। शुक्रवार को खगड़िया डीएम नवीन कुमार को अचानक रात्रि में मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में औचक निरीक्षण ओर अव्यवस्था को लेकर की गई नाराजगी के बाद शनिवार को एक बार फिर डीएम के आदेश पर वरीय समहर्ता के टीम ने मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन घंटे से अधिक समय तक गहन जांच एवं निरीक्षण किया। वरीय समहर्ता विजयन्त ने टीम के साथ भोजन से लेकर साफ सफाई, दवाई से लेकर विभिन्न रजिस्टरों की जांच किया। इस दौरान वरीय समहर्ता विजयन्त ने डयुटी पर तैनात ओर समय से पहले गायब रहने वाले चिकित्सकों को सुधार लाने का निर्देश दिया। पदाधिकारी ने डा० नंदलाल दास को अपने कक्ष छोड़कर बाहर घुम रहे को लेकर सुधार लाने की बात कही गई। वहीं दन्त चिकित्सक डा० मुरारी मोहन का भी खोज बीन किया गया। एक्सरे रुम की दरवाजा खराब होने पर ठीक कराने का निर्देश दिया गया। वरीय समहर्ता विजयन्त ने बताया की मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र का बहुत कुछ अच्छा है तो बहुत कुछ में सुधार करने की निर्देश दिया गया। खास बातचीत में अधिकारी ने बताया साफ सफाई ओर भोजन व्यवस्था लचर है। विधुत रहने के बाद भी जनरेटर को चालू दिखाना चोरी पकड़ने जैसी है। तीन घंटे से अधिक जांच में कुछ कागजात भी अपने साथ ले गये। अधिकारी ने मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव को मुस्तैद से रहने की सलाह दिया गया, इस दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार को भी आउटसोर्सिंग साफ सफाई करने वाले संस्थान पर कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दिया। अधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों को तीन किलोमीटर के क्षेत्राधिकार में रहने की बात कहा। अधिकारी ने बताया कि जांच किया गया है डीएम को रिपोर्ट सौपा दिया जायेगा। अधिकारी ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ मिले, इसके लिए सरकार ओर हमारे जिलाधिकारी सजग हैं।अधिकारी ने अस्पताल के सामने खुले चाय विस्कुट की अन्य सामानों की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कहा।मौके पर वरीय समहर्ता प्रवीण कुमार, डीपीएम खगड़िया शैलेशचन्द, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

































