


तीन दिवसीय लोक आस्था के छठ महापर्व पर डुबते हुए सुर्य के लोगों ने दिया अर्घ्य
घाटों पर एक भी पुलिस कर्मी, ना ही मजिस्ट्रेट एवं तैराक मौजूद थे
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व पर लोगों ने डुबते हुए सुर्य को अर्घ्य दिया। मानसी के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न घाटों पर जहाँ लोक आस्था का छठ महापर्व धुमधाम से मनाया गया वहीं कई जगहों पर विभिन्न घाटों पर साफ सफाई रौशनी का प्रबंध करते हुए लोगों ने घाटों को दुल्हन की तरह सजाया। वहीं मानसी के मटिहानी घाट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया। जिसके कारण कई लोगों ने घर पर ही छठ महापर्व को मनाकर डुबते हुए सुर्य को अर्घ्य दिया। जबकि राजाजान घाट पर मां कत्यानी छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ माता एवं सुर्यदेव भगवान् का प्रतिमा स्थापित किया गया वहीं घाटों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान रेल राजकीय पुलिस मानसी के पुलिस बल सुरक्षा ओर सेवा में रेलवे फाटक पर सेवा देते नजर आये , इस दौरान रेल राजकीय थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ डयूटी पर मुस्तैद दिखे। वहीं मानसी के स्थानीय थाना पुलिस भी एन एच एकतीस सड़क मार्ग के विभिन्न चौराहे पर डयूटी पर तैनात दिखे। हलाकि राजाजान घाट पर एक भी ना तो पुलिस कर्मी मौजूद थे ना ही डयूटी पर लगाये गये मजिस्ट्रेट मौजूद थे। ना ही एक भी अंचल कार्यलय द्वारा तैनात कोई भी तैराक मौजूद थे।





































