दर्जनों किसानों को पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह के देखरेख में नव जागृति ने किया बीज वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं देखरेख में नव जागृति संस्था ने दर्जनों किसानों को मक्का बीज का वितरण किया। पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया किसानों को समृद्ध बनाने को लेकर नव जागृति संस्था द्वारा हर साल बीज का वितरण किया जाता है। श्री सिंह ने कहा कम लागत में अच्छी फसल का यह सफल प्रयास किया जा रहा है। इधर बीज वितरण में उपस्थित मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कहा की किसानों के लिए यह एक अच्छी पहल नव जागृति संस्था की है। उन्होंने कहा की किसान हमारे अन्न दाता है। वहीं मौके पर नव जागृति संस्था के अनिल कुमार, मृत्युंजय कुमार, शंकर राम, मुखिया वीरण सदा,पुर्व सरपंच राम प्रवेश यादव सहित किसान अहिल्या देवी, सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।


































