दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित,छात्र- छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

 

कब्ड्डी, दौड़, सुई धागा रेस, बाधा रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी के छोटी बलहा के दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के वर्षगांठ पर विधालय प्रबंधन की ओर से छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार का खेल प्रतियोगिता सहित सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसी बीडीओ राजीव कुमार,, बलहा मुखिया राजेश भारती, सरपंच सुबोध यादव, विधालय के निदेशक दीपक कुमार सिंह, मानसी प्रखंड के पुर्व प्रमुख दशरथ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दो दिवसीय चले प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो वहीं बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को कप प्रदान किया गया। इधर मुख्य अतिथि मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का कार्यक्रम बच्चों के बीच होना चाहिए। वहीं विधालय प्रबंधन के निदेशक दीपक कुमार सिंह ने कहा की खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है ओर शरीर स्वस्थ एवं मजबूत रहता हैदीपदीप

कार्यक्रम में पुर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि-

कार्यक्रम के शुरुआत से पहले उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने पुर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया‌। अतिथियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मानसी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन, सीओ अमीर हुसैन, जय जयराम कुमार, पृथ्वी महतों, एचपी गैस के प्रोराइटर चन्द्रशेखर कुमार, रितेश कुमार रंजन, सुधीर कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here