
दिल्ली बम बलास्ट की तार मानसी से जुड़ा, एनआईए की टीम सैदपुर पहुंचा, घंटो ली गई तलाशी, पुछताछ भी
एनआईए टीम ने मोबाइल भी बरामद किया, सभी को पटना बुलाया
एनआईए टीम ने सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर अब्दुल हादी के पुत्र का एक मोबाइल भी बरामद किया, बताया जा रहा है उक्त मोबाइल से दिल्ली बम बलास्ट में शामिल लोगों से फोन पर बात किया गया। इधर एनआईए टीम ने सभी लोगों को पटना जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया है।


सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ दिल्ली बम बलास्ट की तार मानसी से जुड़ा होने की खबर है, जहाँ रविवार को अहले सुबह एनआईए टीम ने मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव पहुंचकर गहन छानबीन एवं छापामारी किया, हलांकि इस मामले में खगड़िया जिला प्रशासन को कोई स्पष्ट सुचना नहीं है। लेकिन जैसे ही एन आईए की टीम सैदपुर पहुंचा ओर एक घर की तलाशी लेना शुरू किया पुरे गाँव में खबर आग की तरह फैल गया। हलांकि घेराबंदी इतनी सख्त थी की किसी को सटने नहीं दिया जा रहा था। लोगों ने बताया की जब चार पांच गाड़ी के साथ एन आई की टीम पहुंची तो एनआई की टीम दिवाव फांदकर सुरक्षा घेरा बना लिया। एएनआईए की टीम सैदपुर गाँव निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर अब्दुल हादी उर्फ नन्हु के घर को घेराबंदी कर तलाशी लेना शुरू किया। हलांकि टीम को किया मिला इसकी जानकारी तो नहीं दिया गया। पर घर के सदस्यों ने बताया की टीम ने हर जगह तलाशी ली पर कुछ हाथ नहीं लगा।
एनआईए टीम ने मोबाइल भी बरामद किया, सभी को पटना बुलाया
एनआईए टीम ने सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर अब्दुल हादी के पुत्र का एक मोबाइल भी बरामद किया, बताया जा रहा है उक्त मोबाइल से दिल्ली बम बलास्ट में शामिल लोगों से फोन पर बात किया गया। इधर एनआईए टीम ने सभी लोगों को पटना जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया है।
वहीं एनआई की टीम ने अब्दुल हादी भाई के घर का भी तलाशी लिया। एएनआईए टीम ने अब्दुल के स्व०भाई आब्दुल अहद उर्फ साहेब का भी घर का तलाशी लिया। बताया जा रहा है की इन दौनों के परिवार के लोग बाहर रहकर पढ़ाई करता है। तीन बेटे में से एक बेटा युक्रेन में रहकर पढ़ता था जो अब युक्रेन युद्ध के बाद पटना में पढ रहा है। जबकि अब्दुल अहद उर्फ साहेब का दो पुत्र बाहर रहकर पढ़ रहा है। वहीं बताया जा रहा है की एनआई के टीम ने अब्दुल हादी के संबंधी के यहाँ में छापामारी की है।






































