देव अपहरण के मामले में रेल पुलिस ने एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।8 मार्च 2024 को मानसी रेलवे रैंक प्वाइंट से राजाजान निवासी व्यवसायी रंजीत साह के 10 वर्षीय पुत्र देव कुमार के अपहरण मामले ने रेल पुलिस ने एक ओर आरोपी को धर दबोचा। रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की सोमवार को देव अपहरण के मामले में राजाजान निवासी तारणी यादव के पुत्र रामचन्द्र उर्फ रामशरण यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया थे। इससे पहले रेल पुलिस ने देव अपहरण के मामले में राजाजान निवासी गणेशी यादव के पुत्र निवास यादव, महेश्वर यादव के पुत्र कारे उर्फ कारेलाल यादव, विपीन यादव के पुत्र अविनाश उर्फ अवीनीश कुमार, एवं मुक्ति यादव के पुत्र महाशिव यादव को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेज चुका है। वहीं पांचवे अभियुक्त के रुप में सोमवार को मानसी रेल पुलिस ने रामशरण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेल डीएसपी गौरव पाण्डेय ने बताया की देव अपहरण के मामले रेल थाना मानसी में काण्ड संख्या-9/2024 दर्ज है जिसमें अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। जहाँ रेल पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए 36 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं ने वढ़ते रविश के कारण देव को छोड़ दिया था। लेकिन रेल पुलिस ने इस मामले में हर दृष्टिकोण से जांच करते हुए अपराधियों को धर दबोचा। रेल पुलिस ने बताया की रामशरण यादव के विरुद्ध मानसी थाना में भी काण्ड संख्या-133/10 एवं 65/17 आर्मस एक्ट के मामले में नामजद है एवं छ: माह जेल काटकर आ चुका है। रेल डीएसपी ने बताया की गहरे अनुसंधान के दौरान रामशरण यादव के का भी देव अपहरण में हाथ होने का सबुत मिला है।रेल पुलिस ने बताया की रामशरण यादव धमहरा नौनहा बहियार में देव को दो दिन तक छुपाकर रखा था।





































