नगर परिषद खगड़िया के नेम प्लेट पर दर्ज होंगे सभी पूर्व सभापतियों/मुख्य पार्षद के नाम

लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम: अर्चना

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया कार्यलय में अब सभी सभापतियों एवं मुख्य पार्षदों का नाम कार्यलय नेम प्लेट पर अंकित होगा। उक्त बातें खगड़िया नगर परिषद के मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी ने कही। अर्चना ने बताया की इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल होगा। अर्चना ने कहा की नगर परिषद कार्यालय में स्थापित नेम प्लेट पर अब तक के सभी सभापतियों के नाम दर्ज किए जाएंगे, जिससे संस्था के इतिहास, योगदान और लोकतांत्रिक परंपरा को समुचित सम्मान मिल सकेगा। इस निर्णय को नगर परिषद की गरिमा, पारदर्शिता और समावेशी सोच को मजबूत करने वाला कदम होगा। अर्चना ने बताया कि अब तक नगर परिषद के नेम प्लेट पर केवल दो पूर्व सभापतियों के नाम ही अंकित थे, जबकि नगर परिषद जैसी संवैधानिक संस्था अनेक जनप्रतिनिधियों की सेवा, संघर्ष और योगदान से विकसित हुई है। लंबे समय से यह महसूस किया जा रहा था कि संस्था के इतिहास में योगदान देने वाले सभी सभापतियों को समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। अब यह पहल उसी भावना को साकार करती दिख रही है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा की अपने शपथ ग्रहण के समय ही इस विषय को प्राथमिकता देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया था कि नगर परिषद के इतिहास में योगदान देने वाले सभी पूर्व सभापतियों के नाम नेम प्लेट पर दर्ज किए जाएँ। प्रशासनिक प्रक्रिया और औपचारिकताओं के कारण इस कार्य में समय अवश्य लगा, लेकिन अब यह निर्णय धरातल पर उतरता हुआ दिखाई दे रहा है।इस संबंध में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहानगर परिषद किसी एक व्यक्ति या एक कार्यकाल की संस्था नहीं है। यह उन सभी जनप्रतिनिधियों के योगदान से बनी है, जिन्होंने अलग-अलग समय में नगर की सेवा की है। सभी पूर्व सभापतियों के नाम दर्ज होना सम्मान और लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। यह पहल हमारे संस्थागत इतिहास को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों को उससे जोड़ने का कार्य करेगी।उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर लिया गया है और इसका उद्देश्य केवल संस्था की गरिमा को बढ़ाना है।उन्होंने कहा कीपद आते-जाते रहते हैं, लेकिन संस्था और उसका इतिहास स्थायी होता है। सभी को समान सम्मान देना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here