नये अंदाज के लिए जाने जाते खगड़िया के नये डीएम नवीन कुमार

सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
पटना/खगड़िया। खगड़िया के नये डीएम नवीन कुमार नये अंदाज के लिए जाने जाते हैं ओर काफी चर्चित भी रहे हैं। 2011 बैच के अधिकारी रहे नवीन कुमार मुगेंर एवं रोहतास जिले के डीएम रह चुके हैं। नवीन कुमार वर्तमान में राज्य परिवहन आयुक्त के पद भी कार्यरत थे जहाँ सरकार ने नवीन कुमार को खगड़िया का कमान सौंपा हैं। आपको बतातें चलें की मुगेंर डीएम रहने के बाद नवीन कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे, कभी वो ई रिक्शा पर सवार होकर सवारी कर लेते तो कभी विधालय में जाकर छात्रों के बीच पठन- पाठन में लग जाते थे। नवीन ने बताया की जल्द खगड़िया का कमान संभालुगां ओर खगड़िया को विकास के पथ पर ले जाऊंगा।






































