नहीं रहे चकहुसैनी पुर्व सरपंच, लोगों ने की शोक संवेदना व्यक्त

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत एवं पुर्व चकहुसैनी पंचायत के पुर्व सरपंच महेश्वर प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। कई महीनों से बीमारी से जुझ रहे सरपंच शशिभूषण उर्फ महेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास चकहुसैनी में अंतिम सांस लिये। इधर निधन की खबर सुनते ही लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने जहाँ श्री सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया, तो वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा की वे नेक दिल इंसान थे। वहीं जद यू जिला उपाध्यक्ष सह अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल, जिला जद यू उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, मानसी प्रखंड जद यू अध्यक्ष राजनीति सिंह, ने कहा की महेश्वर बाबू जद यू के भी सच्चे सिपाही रह चुके हैं। वहीं भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता, जद यू के प्रदेश नेता सुमित कुमार सिंह ने भी श्री सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर कहा की मानसी ने एक अच्छे व्यक्ति को खो दिया। वहीं मानसी मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सनमुन कुमार वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार,कक्कु कुमार, प् सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, पश्चिमी ठाठा सरपंच मनोज कुमार,पुर्व सरपंच चकहुसैनी मुकेश यादव, पुर्वी ठाठा के पुर्व सरपंचभरत कुमार, पुर्व मानसी प्रखंड मंडल भाजपा अध्यक्ष राजाराम सिंह,पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम जी यादव, बलहा पंचायत के मुखिया  राजेश कुमार उर्फ पप्पू साह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। बतातें चले की प्रसाद उर्फ महेश्वर सिंह 2016 से लेकर 2021 तक चकहुसैनी पंचायत के सरपंच पद को सुशोभित किये एवं 1972 में कोशी कॉलेज के छात्र संघ के सचिव भी रह चुके है। जबकि मानसी प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here