नहीं रहे हमारे बीच जाने- माने सामाजिक कार्यकर्ता हीरानंद सिंह

शोक संवेदनाओं का लगा तांता

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जाने- माने सामाजिक कार्यकर्ता हीरानंद सिंह हमारे बीच नहीं रहे। लंबे समय से कैंसर से जुझ रहे 40 वर्षीय हीरानंद सिंह ने मंगलवार को दोपहर अपने आवास पर अंतिम सांस लिया। इधर श्री सिंह के निधन की खबर सुनते ही मानसी सहित पुरे जिले में शोक संवेदना की लहर दौड़ने लगा। सामाजिक कार्य हो या धार्मिक कार्य हो या खेल जगत हमेशा वढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने कार्यों एवं मृदुभाषी से मानसी वासियों के दिल में बसे रहने वाले हीरानंद सिंह बच्चे हो या वुढ़े सबके लिए हर दिल अजीज थे। बेगुसराय जिला के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र सनहा तरवन्ना के रहने वाले हीरानंद सिंह जब से मानसी आये तबसे सामाजिक कार्यों वढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। हीरानंद सिंह की पत्नी मानसी रेलवे अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। पत्नी के पदस्थापन के बाद मानसी वासियों के लिए हीरानंद प्रिय के पात्र बन गये। अपने जीवन काल में हीरानंद सिंह मानसी महिला हिरोज फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते आ रहे थे, तो वहीं मानसी में अमर शहीद धन्ना- माधव स्मारक निर्माण समिति के पदाधिकारी भी रह चुके हैं, एवं अमर शहीद धन्ना- माधव स्मारक निर्माण में अहम भुमिका रहा। वहीं राजनीतिक में भी अपने कैरियर की शुरुआत 2016 किया था जहाँ वो चकहुसैनी पंचायत के वार्ड सदस्य रह चुके है, इतना ही नहीं हीरानंद सिंह निर्विरोध मानसी प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित करते रहे हैं, जबकि जद यू के जिला महासचिव पद पर भी रहकर पार्टी संगठन को मजबुती प्रदान करते रहे है। अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्री एवं पुत्र को छोड़ गये। कम उम्र में दुनिया को छोड़ जाना सबके लिए हैरान की बात है। 40 वर्षीय हीरानंद सिंह मानसी में रहते हुए धार्मिक कार्यों में भी वढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन करीब एक वर्षों से गलफड़ कैंसर से जुझ रहे 40 हीरानंद सिंह मंगलवार को भगवान् के प्यारे हो गये। इधर निधन की खबर सुनते ही अमर शहीद धन्ना- माधव निर्माण समिति के दर्जनों पदाधिकारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष छेदी प्रसाद सिंह,सचिव अभय कुमार गुड्डू, महासचिव सिकन्दर आजाद वक्त, सागर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रेमकुमार यशवंत, खिलाड़ी रौशन कुमार, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार, पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसी राजाराम सिंह, महिला हिरोज फुटबॉल क्लब के कोच शंकर सिंह,रूपेश कुमार सिंह वार्ड संघ मानसी प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष मिथलेश मालाकार, मानसी प्रखंड मुख्य पार्षद प्रभा देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, वार्ड पार्षद सह पुर्व सांसद प्रतिनिधि व मानसी प्रखंड के पुर्व उप प्रमुख हीरालाल यादव, सनमुन कुमार,वार्ड  पार्षद सह वार्ड पार्षद संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष डेविड कुमार,रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, कुंदन पासवान, लोजपा नेता नवीन पासवान, रेल अस्पताल के फर्मासिस्ट शशिभूषण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पटेल सेवा संघ के पदाधिकारी इंनजिनियर अभिषेक कुमार,जद यू नेता प्रमोद ठाकुर, वार्ड सदस्य बलहा गुड्डू साह, जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हीरानंद सिंह पार्टी के सच्चे और समर्पित साथी थे।पार्टी के हरेक कार्यक्रम में उनकी अहम भागीदारी रही है;जो अब उनकी कमी बहुत खलेगी।उनके निधन से जदयू की अपूर्णीय क्षति हुई है।उन्होंने इस दुःख की घड़ी में स्वर्गीय सिंह के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना किया।वहींशोक सभा में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष रामविलाश महतों,अरविन्द कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद,बेलदौर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जिला महासचिव दिलीप कुमार पोद्दार,मो0 नासीर इकबाल, अंगद कुमार,फूल कुमार सिंह,रामप्रवेश यादव,पवन पासवान, उदय कुमार सिंह,युवा जदयू के जिला महासचिव जयजयराम सिंह एवं कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया‌।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here