निगरानी के टीम ने सेल टैक्स कार्यलय के चपरासी को 75 हजार रुपये घुस लेते हुए दबोचा

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

सहरसा। सोमवार को निगरानी विभाग के टीम ने सहरसा सैल टैक्स कार्यलय के चपरासी शंकर कुमार 75 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा लिया। निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया की सिमरी बख्तियारपुर के टायर व्यापारी सिराजुल होदा ने 17 दिसम्बर को निगरानी से शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित व्यापारी का आरोप था की सेल टैक्स विभाग ने 8 मार्च 2025 को उनका बैंक ऑफ इंडिया में खुलायेगे करंट खाता को फ्रीज कर दिया। जब कार्यलय जाकर पुछा तो कार्यलय अधिकारी ने 12 लाख रुपये टैक्स नहीं जमा करने की बताया। जहाँ व्यापारी ने सीए के माध्यम से बताया की उनका टैक्स जमा है। अधिकारी ने मानवीय भुल बताकर ब्याज जोड़कर दो लाख 49 हजार रुपये जमा करने को कहा। बाद में खाता होल्ट हटवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। सौदा 75 हजार पर तय हुई। जहाँ व्यापारी ने निगरानी विभाग से शिकायत की। पन्द्रह सदस्यीय टीम गठित करते हुए निगरानी विभाग ने सत्यापन कर जांच कर जाल बिछाया, जहाँ सोमवार को जब व्यापारी ने सेल टैक्स संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार को रुपये लेने की बात कहा तो प्रवीण ने कार्यलय चपरासी शंकर कुमार को पैसा देने को कहा, जहाँ निगरानी टीम ने शंकर कुमार को 75 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने बताया की आगे की कानुनी कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here