निगरानी के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मचारी, 20 हजार का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग ने 20 हजार रुपये के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला कुढ़नी अंचल का बताया जा रहा है जहाँ अमरख एवं मनियारी राजस्व ग्राम के राजस्व कर्मचारी यशपाल कुमार ने नवीन कुमार चौधरी से जमाबंदी कायम करने को लेकर नवीन कुमार चौधरी से चारों भाई के नाम पर जमाबंदी कायम करने को लेकर बीस बीस हजार रुपये की मांग की थी। नवीन इसकी शिकायत निगरानी विभाग को किया जहाँ निगरानी विभाग के डीएसपी वीरेंद्र प्रसाद महतों ने टीम गठित कर राजस्व कर्मचारी का सत्यापन किया जहाँ निगरानी विभाग ने सत्यापन के बाद राजस्व कर्मचारी यशपाल को उनके प्राइवेट आवास पर 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी वीरेंद्र प्रसाद महतों ने पुष्टि करते हुए बताया की मिली शिकायत पर यह कारवाई की गई है। निगरानी टीम से घुसखोर राजस्व कर्मचारी कै रामदयाल नगर मोहल्ला स्थित आवास से दबोचा। वहीं निगरानी टीम ने घुसखोर राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर मिले शिकायत के आलोक में कुढ़नी सीओ के अंचल कार्यालय स्थित आवास पर भी पहुंची। सीओ के आवास के पास जुटे लोगों ने निगरानी का विरोध कर दिया। इस दौरान निगरानी टीम के साथ धक्का मुक्की की गई। निगरानी टीम गिरफ्तार यशपाल कुमार को साथ में लेकर निगरानी टीम पटना रवाना हो गई। कुढ़नी सीओ पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई , टीम ने कहा सीओ पर भी कारवाई की जायेगी। डीएसपी ने कहा की नवीन कुमार चौधरी की पैतृक संपत्ति की जमाबंदी उनके चार भाइयों के नाम से करनी थी। इसके लिए नवीन की ओर से आवेदन दिया गया था। आरोपी राजस्व कर्मचारी इसके लिए चारों भाइयों से 20-20 हजार रुपये की मांग की थी। नवीन ने घूस मांगे जाने की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया।सत्यापन में राजस्व कर्मचारी के द्वारा घूस मांगे जाने की बात पुष्टि हुई। फिर नवीन को घूस के रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी ने मंगलवार को अपने आवास पर बुलाया। यहां पर घूस के रुपये लेते हुए राजस्व कर्मचारी यशपाल कुमार को रंगेहाथ दबोच लिया गया। इसके बाद कर्मचारी से पूछताछ के बाद उसके संबंध में सत्यापन के लिए टीम सीओ के आवास पर गई। जहां पर कुछ लोगों ने गलत तरीके से विरोध शुरू कर दिया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए राजस्व कर्मचारी यशपाल कुमार को बुधवार को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here