निगरानी टीम ने योजना विकास विभाग के लेखापाल को घुस लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। निगरानी विभाग ने बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया योजना विकास विभाग के प्रमंडलीय अकाउंटेंट शिशिर राय को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।टीम ने बताया की निगरानी की टीम ने आरोपी को 18 हजार रुपये की लेते हुए गिरफ्तार किया। शिशिर राय पर एक कंट्रक्शन कंपनी के संवेदक से कागज काम को आगे वढ़ाने को लेकर 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जहाँ संवेदक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से किया। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी अकाउंटेंट को लेकर LEAO कार्यालय पहुंची।जहां उससे गहन पूछताछ की गई। इस दौरान कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच किया गया।






























