


निगरानी विभाग के टीम ने आवास सहायक को 10 हजार रूपये घुस लेते हुए दबोचा, आवास के नाम पर मांग रहा था घुस

ब्यूरो रिपोर्ट
पटना। बिहार के अरवल जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पटना निगरानी विभाग टीम ने एक आवास सहायक को दस हजार रुपये घुस लेते हुए दबोचा। मामले अरवल जिला के करपी प्रखंड के पुराण पंचायत का है। जहाँ पुराण पंचायत में तैनात आवास सहायक सुनील कुमार आवास योजना के लाभ देने को लेकर पुराण पंचायत निवासी भूषण कुमार से दस हजार रुपये की मांग की जहाँ भूषण कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग पटना से की। निगरानी विभाग ने जांचोपरांत मामला को सत्यता पाते हुए आवास सहायक सुनील कुमार को करपी प्रखंड मुख्यालय समीप से दस हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।































