
निगरानी विभाग के टीम ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घुस लिये रंगे हाथों दबोचा



ब्यूरो रिपोर्ट
शिवहर। निगरानी विभाग के टीम ने को एक बार फिर एक राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।मामला बिहार के शिवहर के पुरनहिया अंचल कार्यलय में तैनात राजस्व कर्मचारी रामकृत महतों को 10 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा लिया। राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता विनोदचन्द्रवंशी से जमाबंदी नामांतरण करने ओर सुधारने को लेकर विनोद से दस हजार रुपये देने को कहा। नहीं देने पर नाम नहीं नामांतरण किये जाने की धमकी दी, आखिरकार विनोद चन्द्रवंशी ने इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से किया, जहाँ मामले को गंभीरता लेते हुए निगरानी विभाग ने सत्यता की जांच किया ओर मंगलवार को राजस्व कर्मचारी रामकृत को घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया की घुसखोर राजस्व कर्मचारी पर मामला दर्ज कर निगरानी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
































