नीतीश सरकार में महिलाओं का हर क्षेत्र में हुआ अद्भुत विकास- भारती मेहता
जदयू महिला शक्ति रथ यात्रा का खगड़िया में हुआ भव्य स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जनता दल यूनाइटेड का महिला शक्ति रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत रथ के साथ जदयू की प्रदेश प्रवक्ता सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता का खगड़िया में जिला जद यू अध्यक्ष बबलू मंडल एवं अन्य महिला प्रकोष्ठों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उत्साहित महिला जदयू नेत्रियों के द्वारा 2025 विधानसभा चुनाव में फिर से नितीश कुमार मुख्यमंत्री बनेगें। बातों को दुहराया। नारी शक्ति जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने महिलाओं के तरक्की, प्रगति एवं सशक्तिकरण के लिए सीएम नीतीश सरकार में किये जा रहे तमाम योजनाओं को विस्तार पूर्वक बतलाई। जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मंच संचालन किया। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार महिलाओं के सच्चे हिमायती हैं। जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, पुर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का महिला उद्यमी योजना से महिलाओं का भविष्य संवरेगा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके शासनकाल में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनी हैं। कार्यक्रम को जदयू प्रदेश के पदाधिकारियों में रीना चौधरी, राजकुमारी बिभू, साधना देवी सदा, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, नीलम वर्मा, रेणुका कुशवाहा, अनिता मिश्रा, शोभा देवी, वीणा पासवान ने अपने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर जीत हासिल कर फिर नीतीश कुमार को सीएम बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, पार्वती देवी,चंदा देवी, रीता देवी, स्थानीय मुखिया कुमकुम देवी, जिला महासचिव राजीव रंजन,दिलीप पोद्दार, पंकज चौधरी, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, दिलीप सिंह, नरेश सिंह,मोहन सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।































