पट खुलते ही मंदिरों में मॉं दुर्गा के दर्शन करने के लिए भक्तों को लगने लगा तांता

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पट खुलते ही मॉं दुर्गा के मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगने लगा। भक्त श्रद्धालु अपने अपने हिसाब से मां दुर्गा के चरणों में नवैध, मिष्टान्न आदि फुल-पान सम्पर्पित करते देखा गया। इस दौरान मंदिरों में मां दुर्गा की आरती भी उतारा गया। खासकर अष्टमी कर रहे महिलाओं का भीड़ मंदिरों में जमकर देखा गया। माँ की कोइछा चढ़ाने को लेकर हर मंदिरों में काफी भीड़ रहा। सिद्धीपीठ स्थल माँ कत्यानी धाम में भी लोगों ने पुजा अर्चना किया तो वहीं मंदिर के बाहरी परिसर में माँ दुर्गा के लगाये मेले में काफी भीड़ देखा गया । माँ की प्रतिमा में इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से राक्षक का संहार करने का दृश्य मनमोहक था।वहीं बलहा बाजार के दुर्गा मंदिरों में भी काफी भीड़ दर्शन करने को लेकर देखा गया, जबकि मानसी रेलवे मैदान के दुर्गा मंदिर, डाकघर दुर्गा मंदिर, पुर्वी ठाठा के दुर्गा मंदिर, खगड़िया के सन्होली दुर्गा मंदिर,महेशखूंट रेलवे दुर्गा मंदिर चैधा के दुर्गा मंदिर सहित आदि मंदिरों में भीड़ देखा गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here