पत्रकारों ने पत्रकार हमला के मामले में निन्दा प्रस्ताव किया

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ एवं ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन ने बेगूसराय जिले के नेशनल चैनल वेब पोर्टल मीडिया के पत्रकार मोहम्मद नबी आलम पर शराबी असामाजिक तत्वों अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला करने पर खगड़िया के पत्रकारों ने घोर निंदा किया। एवं दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया ।ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन, ऐम्पा, के संस्थापक अध्यक्ष संरक्षक किरण देव यादव हमले की निंदा कर बिहार व देश में केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार के ट्रिपल इंजन से चल रहे कथित सुशासन नीतीश कुमार की सरकार को जमकर लताड़ा। यादव ने कहा की नितीश के राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। पत्रकार सुमलेश संजय कर्ण, विक्रम शर्मा ,धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार मोहम्मद सुहैल, समंजय पोद्दार, नयन यादव, शानू कुमार, जन सरोकार के पत्रकार मुरली रविदास, आदि पत्रकारों ने हमले की निन्दा किया।































