पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनडीए का कैंडल मार्च

आतंकियों के खिलाफ जताया आक्रोश, कहा आतंकियों को किसी भी सुरत पर बख्शेगी नहीं सरकार

खगड़िया।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भाजपा एवं लोजपा सहित एनडीए ने शनिवार को राजेंद्र चौक से स्टेशन चौक तक कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान एवं आतंकियों के खिलाफ आक्रोश जताया। कैंडल मार्च का अगुवाई जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष शिवराज यादव एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। कैंडल मार्च के दौरान जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल, पहलगाम हमले को अमानवीय और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इस घटना से हर भारतीय का खून खौल उठा है। हमारी सरकार आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से देगी।जद यू नेत्री अनुराधा कुमारी ने घटना की तीव्र निन्दा करते हुए कहा की पाकिस्तान कायरों की तरह आतंकियों का पनाह दे रखा है, भारत सरकार किसी भी सुरत में इस बार छोड़ने वाली नहीं है। अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा की 22 अप्रैल को जिस तरह से आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों को जात धर्म पुछकर मारा भगवान् भी उसे माफ नहीं करेगी। कुशवाहा ने कहा की जब तक बदला नहीं लिया जायेगा, सरकार चुप नहीं बैठेगी। वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री , भाजपा के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय एवं लोजपा प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कहा, “निर्दोष नागरिकों पर हुए इस बर्बर आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध और आहत है। कैंडल मार्च में सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। कैंडल मार्च में जद यू उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल,दीपक सिन्हा, डॉ विद्यानंद दास, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अनिल जायसवाल, नीलम वर्मा, निर्मला कुमारी, प्रभाकर चौधरी मन्टून , अविनाश पासवान,जिला महासचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष सुबोध यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहाव उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, ललित चौधरी, जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, वीरेंद्र पासवान, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजीव ठाकुर, नरेश कुमार, रंजन कुमार भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर इंदु भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री नंदू साह, उपाध्यक्ष प्रमोद साह, आलोक विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, अजय चौधरी, अक्षय शूरी, रितेश शर्मा, अमृतांश जायसवाल, मुस्कान शर्मा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास से प्रदेश महासचिव रतन पासवान, जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, सरून पासवान, रोशन पासवान, रविंद्र पासवान, अंजनी किशोर, प्रियांशु कुमार पासवान, मोना गांधी, पिंकेश कुमार पासवान, शाहबाज आलम एवं हम के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज सदा आदि लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here