पुलिस ने लाइसेंस का आर में अवैध तरीके हथियार के तस्करी के आरोप में सोना बाबू सहित कई तस्करों को गिरफ्तार

 

बड़ी मात्रा में जिन्दा कारतूस सहित राइफल, बंदुक सहित खोखा किया बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। पुलिस ने एसपी खगड़िया के निर्देश पर मानसी थाना निवासी सोना बाबू को अवैध हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।खगड़िया एसपी द्वारा बताया गया की सुचना के आधार पर यह कारवाई की गई है जहाँ मानसी पुलिस एवं डी आई यू पुलिस के संयुक्त कारवाई में मानसी चकहुसैनी निवासी सोना बाबू को गिरफ्तार किया गया।वहीं सोना बाबू के साथ साथ तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। एस पी चंदन कुशवाहा ने बताया की सोना बाबू के छापामारी के दौरान 137 जिन्दा कारतूस, खोखा 63,1 मिस फायर कारतूस, एक लाइसेंसी राइफल, एवं एक लाइसेंसी बंदुक सहि त अन्य सामाग्री बरामद किया है। इस दौरान चकहुसैनी निवासी नरेश साह का पुत्र नितीश कुमार,खुटिया निवासी दीपेंद्र कुमार सिंह का पुत्र मुकेश , चकहुसैनी निवासी दशरथ पंडित के पुत्र रवींद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया की पुछताछ के दौरान सोना बाबू लाइसेंस के आर में अवैध रूप से कारतूस एवं हथियार का तस्करी करने की बात कबुल किया है। पुलिस ने बताया की पुर्व में भी सोना बाबू को देशी कट्टा एवं कारतूस के तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया की सभी अभियुक्त संगठित अपराध के है ओर अवैध हथियार का तस्कर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here