






पुलिस सप्ताह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,शराबबंदी पर दिया गया जोर

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी पुलिस ने देर शाम मानसी बाजार के विभिन्न चौक चौराहों पर बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों से शराब नहीं पीने की सलाह दी। मानसी थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने आम लोगों से कहा की शराबबंदी कानुन बिहार में लागू है, गैरकानूनी तरीके एवं अवैध रुप से शराब पीना अपराध है। शराब पीने से कई बीमारियों का जन्म देता है। थानाध्यक्ष ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा की कहीं भी कोई शराब पीता है या बेचता है उसकी जानकारी पुलिस को दे, पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। मौके पर मानसी थाना के विभिन्न पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


































