प्रधानमंत्री शहरी/ ग्रामीण आवास योजना में बिचोलियों से रहे सावधान, लाभुकों से पैंसा मांगने एवं उगाही करने वाले पर होगी कारवाई- मुख्य पार्षद प्रभा देवी

साफ लहजे में है चेतावनी, शिकायत मिली तो होगी प्राथमिकी दर्ज- आयुष कुमार गोलू

बिचोलियों से रहे सावधान

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने गुरुवार को प्रेस के माध्यम से पत्रकारों को बताते हुए बताई की आवास योजना में लाभुकों से अवैध तरीके से राशि उगाही करने वाले बिचोलियों पर सीधी कारवाई की जायेगी। अपने आवास पर मिडिया एवं जनता के मौजुगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा की मानसी नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी/ ग्रमीण आवास योजना का लाभ प्रथम किस्त में 311 लाभुकों को दिया जा रहा है। उन्होंने लाभुकों से सरकार द्वारा मिलने वाले आवास राशि से ससमय घर बनाने का अपील किया है। प्रभा देवी ने कहा मानसी नगर पंचायत को सुन्दर बनाने ओर हर गरीब को अपना हो पक्का मकान का सपना पुरा होने जा रहा है। इसमें लाभुकों से ठगने वाले पर शिकायत मिलने पर बिचोलिये पर कठोर कारवाई की जायेगी। वहीं प्रेस को बताते मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की मानसी नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। जनता के वादाओं को पुरा किया जा रहा है। गोलू सिंह ने कहा आवास योजना में किसी सुरत पर राशि उगाही करने वाले बिचोलियों पर शिकायत पर पर कारवाई ही नहीं प्राथमिकी दर्ज करवाया जायेगा। उन्होने लाभुकों से जागरूक होने ओर बिचोलियों को रुपये नहीं देने का अपील किया। गोलू ने लाभुकों से लिखित शिकायत करने का भी अपील किया है।मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन कुमार, विभुति कुमार, विवेक कुमार,नवीन पासवान सहित दर्जनों जनता उपस्थित थे।इधर वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने मानसी में भष्ट्राचार के खिलाफ उठाये गये कदम को सराहनीय बताया। हीरालाल यादव ने कहा की मुख्य पार्षद द्वारा किये गये अपील काबीले तारीफ है, जिन्होनें मानसी नगर पंचायत में आवास योजनाओं में बिचोलियों पर रोक लगाने की काम किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here