प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क मानसी का आवंटन रद्द, हाईकोर्ट पर नजर है टिकी

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। लोगों, किसानों, सरकार एवं जिला प्रशासन के आंखों में धुल झोकनें वाले मानसी एकनियां में वियडा के जमीन पर स्थापित प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क के आवंटन पर रोक लगा दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता के आवेदन के आलोक में भारत सरकार खाध संस्करण मंत्रालय के अधिकारी DAMA(SAG) डा० जी०श्रीनिवासन ने जानकारी दिया है। अपने जारी किये गये पत्र के आलोक में श्रीनिवासन ने कहा की मानसी वियडा के जमीन पर स्थापित प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क के आवंटन को रद्द कर दिया गया। पत्र में बताया गया की आवंटन रद्द होने के बाद मेगा फूड पार्क द्वारा हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर किया है जिसका फैसला आना बाकी है। आपको बतातें चलें की अपने स्थापित काल प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क हमेशा विवादों के घेरे में आता रहा हैं, लोगों सब्जबाग दिखाने वाले प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क स्थापित काल से लेकर अब- तक गोदाम बनकर रह गया है। शासन से लेकर प्रशासन तक के लोगों के आंखों में धुल झोकने आ रहा। हजारों लोगों को नौकरी देने का वादा करने वाले प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क अब तक फुटी कोड़ी साबित हो रहा हैं। स्थानीय लोगों से लेकर किसानों तक को आंख में धुल झोकते आ रहा। कुछ तथाकथित छुटभैये लोग प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क का लाठी बनकर क्षेत्र के लोगों को धोखा दे रहा है ओर अपने बच्चों के भी भविष्य पर प्रश्नवाचक चिन्ह बनकर खड़ा हो जाता है। आपको बतातें चलें की जब पुर्व खाध प्रसंस्करण मंत्री भारत सरकार के हमसिमरत कौड़ ने मेगा फुड पार्क का उदघाटन करने आई थी तो प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क की अव्यवस्था को देखकर बिना उदघाटन किये लौट गई ओर आज तक वही हाल बना हुआ। जब कोई मंत्री विधायक सांसद एवं जिला प्रशासन के लोग प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क को देखने या फिर निरीक्षण करने पहुंचते हैं तो कंपनी के लोग सिर्फ जुसर मशीन एवं कोल्ड स्टोरेज को दिखाकर बड़ी बड़ी बात करते नजर आते हैं, जो की जुसर मशीन स्थापित काल से आज तक चालू नहीं हुआ। सिर्फ मुगेंरी लाल का हसीन सपने बना हुआ है। इतना ही नहीं कंपनी वाले मुर्गी के दाना बनाने वाले मिनी फैक्ट्री को भी दिखाकर अपना उल्लू सीधा नजर करते आ रहा है। इस संबंध में मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क स्थानीय लोगों एवं सरकार को आंख में धुल झोंक रहा है। गोलू ने कहा कुछ छोटभैये नेता प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क का पिट्ठू बन जाता है। क्षेत्र की जनता एवं विकास से उसका कोई लेना देना नहीं है। गोलू ने कहा की इस संबंध में वर्तमान सांसद राजेश वर्मा को भी लिखित आवेदन देकर प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क अव्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया गया। गोलू ने कहा की प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क जो सरकार की अनुदान की राशि हड़पना चाह रहा है इसे काली सुची में डाल देना चाहिए। आयुष ने कहा की मानसी मेगा फूड पार्क स्कीम के तहत बना था जिसे 2016 तक पूरा कर लेना था।लेकिन 2018 में भी इसका उद्घाटन नहीं हो सका।क्योंकि कंपनी सरकार का सब्सीडी हड़फना चाह रही है। श्री सिंह ने कहा आप सब को पता है की तत्कालीन खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बिना उद्घाटन किए हुए वापस हो गई।क्योंकि कंपनी वाले मंत्री को आंखों में धुल झोंककर उदघाटन करवाना चाह रहा था। लेकिन मिडिया के साथियों द्वारा अवगत कराने के बाद मंत्री जी उदघाटन किये बिना लौट गई‌। गोलू ने कहा की कंपनी को भारत सरकार का 35% एवं राज्य सरकार का 15℅ प्रतिशत का अनुदान प्राप्त है।लेकिन कंपनी केवल गोदाम बनाकर गोदाम का किराया वसूल रही है,और यहां पर मुर्गी दाना के अलावा किसी भी तरह का कोई खाद्ध प्रसंस्करण उद्योग अभी तक नहीं लगा है‌। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार का झांसा देकर अभी तक एक भी स्थानीय लोगों को कंपनी अपनी रोल पर नहीं रखी है। पुराने जितने कामगार थे सब को कंपनी निकल चुकी है‌। गोलू ने कहा कि मेगा फुड पार्क को 70 एकड़ में खाद्य प्रसंस्करण संबंधित उद्योग लगना था और 28.3 एकड़ में रेल परियोजना लगना था रेल परियोजना का अभी तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा है‌। 2015 में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इसका शिलान्यास रखा था और लक्ष्य 2016 तक का रखा था लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। वहां काम कर रहे हैं मजदूरों से भी कमीशन खोरी किया जाता है।उन्होंने कहा की मेगा फुड पार्क वाले अधीनस्थ पदाधिकारी गोदाम खोल सिर्फ सिर्फ लुट – खसौट कर रही है।इधर सामाजिक कार्यकर्ता अमरीश कुमार ने कहा की यह खगड़िया क्षेत्र की विकास का मामला है, परन्तु प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क यहाँ के लोगों को मुर्ख बना रहा है, उन्होंने कहा सरकार आवंटन रद्द करने की जानकारी दी, अब लोगों को हाईकोर्ट पर नजर टिकी हुई है। लोजपा जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने भी मेगा फूड पार्क पर सवालिया निशाना खड़ा करते हुए कहा की फुड पार्क को काली सुची में डाला जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here