फुटबॉल मैच में चौथम टीम ने दुधैला टीम को हराया

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी रेलवे मैदान में जिला फुटबाल संघ खगडिया द्वारा आयोजित फुटबाल लीग मैच का पाचवें दिन दुधैला बनाम चौथम के बीच खेला गया ।खेल शुरू होने के बाद चौथम की टीम ने दुधैला टीम पर एक गोल करके बढत बना लिया, जबकि मध्यांतर के बाद दुधैला टीम ने चौथम टीम पर एक गोल करके खेल को बराबरी पर ला दिया।खेल समाप्ति होने से कुछ ही देर में चौथम की टीम ने दुधैला टीम पर एक गोल करके एक गोल की बढत बना लिया।इस प्रकार चौथम की टीम दुधैला टीम से 02-01 से पराजित कर दिया।मैच के पहले मानसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद अवधेश मालाकार ने दौनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच का मुख्य निर्णायक – कैलाश पंडित, सहायक निर्णायक – नीशा कुमारी एवं मनीष कुमार, चौथा निर्णायक- राजीव राज एवं विनय था।मौके पर जिला फुटबाल संघ, खगडिया के सचिव , शंकर सिंह, पुर्व खिलाड़ी संतोष चन्द्रवंशी ,जिला फुटबाल संघ, खगडिया के कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार मिश्रा,पुर्व वार्ड सदस्य, गंगाराम यादव, पुर्वी ठाठा ,पुर्व खिलाड़ी पप्पु कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here