

बजट 2025 बिहार के हित में: बबलू मंडल

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा शनिवार को लोकसभा में पेश किया गया 2025 का बजट ऐतिहासिक है और इस बजट में बिहार के हितों का भरपूर ख्याल रखा गया, जो स्वागत योग्य है।उक्त बातें जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा। श्री मंडल ने इस बजट को लेकर बताया की बिहार को कई सौगातें मिली हैं।उन्होंने कहा की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड का गठन, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी पटना का विस्तार सहित कई प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। श्री मंडल ने इस बजट को स्वर्णिम बिहार के निर्माण में सहायक बताते हुए कहा कि यह बजट बिहार को विशेष तौर पर लाभान्वित करने वाला है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष आग्रह पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बजट में बिहार के लिए अनेक योजनाएं सुनिश्चित की हैं। इसके लिए उन्होंने जदयू परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रति कोटि-कोटि आभार करते हुए साधुवाद दिया।वहीं बजट को लेकर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने अपने प्रतिक्रिया में कहा कि ग्रीनफील्ड, एयरपोर्ट और संशोधित उड़ान योजना के तहत सौ से अधिक नये शहरी व ग्रामीण क्षेत्रीय संपर्कता पथ सुविधा विस्तार आदि महत्वपूर्ण घोषणाएं से बिहार चढ़े पहाड़ की उम्मीदें जगीं हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बिहार के उपर जो उदारता एवं दरियादिली दिखाई हैं,वो ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है। बिहार के प्रगति तरक्की हेतु सम्मान के साथ ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अभार प्रकट किया है।






































