बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार चिंताजनक, “हिन्दु एकजुटता से बदल सकते हैं हालात, पुतला दहन कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद खगडिया के जिला मंत्री संजय वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय स्टेशन चौक पर बांग्लादेश में हुए दीपू दास की सार्वजनिक हत्याकांड के खिलाफ बंग्लादेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत विशेष संपर्क सह प्रमुख नितिन ने बंग्लादेश के मैमन सिंह में एक हिंदू युवक दीपु चंद्रदास की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या की कड़े शब्दो में निंदा की और गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा की बंग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और वहां उनके लिए परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।अपने संबोधन में नितिन कहा कि समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। उनका मानना है कि यदि हिंदू समाज संगठित होकर आगे बढ़े, तो बंग्लादेश में भी हालात बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। सामाजिक समरसता और जागरूकता पर जोर दिया।नितिन ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है—जब-जब समाज ने एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया है, तब-तब परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे के भीतर रहकर सामाजिक मजबूती बढ़ाने की अपील की।विरोध प्रदर्शन में संगठन के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, पुर्व प्रान्त सह संयोजक पंकज सिंह, जिला सह मंत्री सन्नी गुप्ता, कुमार सानु, विक्की कुमार, काशीनाथ, नीलकमल दिवाकर, विवेक भारती, प्रेम यशवंत, अवधेश, संगम, भवेश सहित दर्जनों कि संख्या में हिन्दूवादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here