बापू के नमन के साथ, मुखिया सुमन ने बीस लाभार्थियों को दिया गया कबीर अन्योष्ठी योजना का चेक

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत के पंचायत भवन में राष्टपिता महात्मा गॉंधी की जयंती पर जहाँ बापू के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया, वहीं पश्चिमी ठाठा पंचायत की मौत मुखिया सुमन देवी मानसी बीडीओ राजीव कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में बीस लोगों को कबीर अत्योष्ठी योजना का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान मुखिया ने चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, विशाल कुमार, श्याम साह, बाबुलाल रांची, लूटन साह, कारेलाल यादव, पारो देवी, अलखनी देवी, सुदामा देवी, जानो सहनी, राम प्रित सिंह, सिमरन साह, माला देवी, गणेश साह, सामो महतों,दुखा दास, पुरन सहनी, भिखनी देवी, रामदरया सिंह को तीन तीन हजार रुपये का चेक प्रदान की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, सरपंच मनोज कुमार,वार्ड सदस्य, पिंकू देवी, रविन यादव,भरत कुमार,रंजीत दास, पंकज कुमार, जुनियर इंनजिनियर सहित दर्जनों आदि लोग उपस्थित थे।





































