बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे : बबलू मंडल

खगड़िया में बाबा साहब अम्बेडकर मनाई गई 68 वीं महापरिनिर्वाण दिवस

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जिले में संविधान निर्माता डा० भीमराव अंबेडकर जी की 68 वीं महापरिनिर्वाण दिवस धुमधाम से मनाया गया।शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0भीमराव अम्बेडकर की 68 वीं पुण्यतिथि मनायी गई तो वहीं बलुआही स्थित अम्बेडकर भवन में भी लोगों ने अम्बेडकर जी के मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जद यू कार्यलय में उपस्थित पार्टी के नेताओं के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश के वंचित वर्गों को सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपने द्वारा रचित संविधान में जो अधिकार दिये हैं,उसी अधिकार के बल पर आज लोग काफी विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब समता, समानता,स्वतंत्रता और बंधुत्त्व की भावना को लेकर लोगों के विचारों में बदलाव लाने के लिए सामाजिक न्याय के लड़ाई लड़े थे।इसलिए बाबा साहब वास्तव में सामाजिक न्याय के पुरोधा थे।उनके कृति और विचारों को हम पंचायत से लेकर अनुमंडल स्तर पर भीम चौपाल लगाने का भी काम करते रहे हैं।उनके बताये रास्ते पर चलकर ही हम सबल सशक्त भारत के निर्माण कर सकते हैं।मौके पर जदयू नेत्री नीलम वर्मा,बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल,प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमारी, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी,वीणा पासवान,जिला महासचिव राजीव रंजन ,जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली, शनिचर सदा,धनिक लाल दास, पंकज कुमार चौधरी,दिलीप कुमार सिंह, मोहन सिंह, हीरालाल यादव,राजवर्द्धन,रंजन कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे। वहीं बलुआही स्थित अम्बेडकर भवन में भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 68 वीं महापरिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए नमन किया। वहीं संरक्षक रामलखन प्रसाद पासवान, राकेश पासवान शास्त्री,लोजपा नेता रतन पासवान ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर न केवल मुवक्किलों के लिए वकालत की बल्कि राष्ट्र के नागरिकों के बीच समता समानता स्वतंत्रता और बंधुत्त्व के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी जोरदार वकालत की।वे वास्तव में लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक थे ।हमलोगों के हक अधिकार के लिए ढ़ाल के रूप में जो अधिकार संविधान में दिये हैं उसकी रक्षा की जरूरत है।उनके बताये मार्ग को अपना कर ही हम सबल सशक्त बन और विकास की ओर आगे बढ़ सकते हैं।इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षक सुखनन्दन पासवान,सचिव चन्द्रशेखर मंडल, शनिचर सदा,किरणदेव यादव, अबयज़ पासवान, मदन चौरसिया, धर्मेन्द्र कुमार सहनी,रामविलाश महतों, मुरली रविदास एवं सुनिल कुमार आदि गणमान्य लोगों ने बाबा साहब के विचारों व सिद्धांतो को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दुहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here