बाबा साहब वास्तव में आधुनिक भारत के ज्योतीपूंज थे- बबलू मंडल

बाबा साहब नहीं होते तो आज हिन्दुस्तान में धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, समता- समानता और सबका साथ, सबका विकास जैसे उजाला नहीं होते- अनुराधा

जदयू कार्यालय में हर्षोल्लासपूर्ण मनायी गई डॉ आंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया।जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लासपूर्ण मनायी गई। उपस्थित जदयू नेताओं ने बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया। अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि बाबा साहब वास्तव में आधुनिक भारत के ज्योतीपूंज थे। जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब नहीं होते तो आज हिन्दुस्तान में धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, समता- समानता और सबका साथ, सबका विकास जैसे उजाला नहीं होते।जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया ने कहा कि बाबा साहब न सिर्फ भारतीय संविधान निर्माता थे ,बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श हैं।वे जीवन पर्यन्त भारत और भारतीय नागरिकों के कल्याण के संघर्ष किए।मौके पर सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल,नीलम वर्मा, निर्मला कुमारी,उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, डॉ विद्यानंद दास, उपाध्यक्ष सुबोध यादव, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, मोहम्मद फिरदोस आलम, मो0 नासिर इकबाल, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, पंकज कुमार चौधरी, मनोज कुमार सिंह, कमल किशोर पटेल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजू गुप्ता, प्रभाकर चौधरी मन्टून,पार्वती देवी, बॉबी गांधी, प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार सिंह, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, राजनीतिक प्रसाद सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,नप कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, नीलकमल पटेल, राजीव कुमार ठाकुर, नरेश कुमार एवं मन्टून मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here