

बिहार के कई डीएम एवं 29 आईएएस अधिकारी का 26 दिनों के लिए होगें गायब
सुपौल का डीएम सावन कुमार भी शामिल
ब्यूरो रिपोर्ट
पटना। हाल में में बिहार के कई जिले डीएम के तबादले के बाद सरकार ने दर्जनों जिले के डीएम एवं 29 आईएएस अधिकारी को एक बार फिर 26 दिनों के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए मसुरी भेज रहा है। जिसमें सुपौल के नये डीएम सावन कुमार सहित कई जिलों के डीएम शामिल है। बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सभी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दिया है। सभी अधिकारी 21 जुलाई से लेकर 16 अगस्त 2025 तक लाल बहाुदर शाष्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रस्तावित अनिवार्य प्रशिक्षण फेज-3 के तहत ट्रेनिंग लेगें। जिन अधिकारियों को ट्रेनिंग में जाना है उनमें राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक पदाधिकारी सुहर्ष भगत, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, पंचायती राज विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार सी.एच., सुपौल के डीएम सावन कुमार सहित कई जिलों के डीएम शामिल हैं।





































