बिहार के 38 जिले में खोले जायेगें मेडिकल कॉलेज, बिहार में अतिक्रमण नहीं बल्कि सफाई अभियान चलाया जा रहा है:-उपमुख्यमंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट
बिहार।एक मेडिकल कॉलेज के उदघाटन करने पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अब बिहार के सभी 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में सभी जिले में मेडिकल कॉलेज होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब सड़क से लेकर स्वास्थ तक सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को अब सभी सुविधाएं मिल रही है। मौके पर उपस्थित बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने शेरघाटी के गोपालपुर में महाबोधि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दीप जलाकर उद्घाटन किया।डिप्टी सीएम ने कहा कि अतिक्रमण अभियान को सफाई अभियान बताते हुए कहा कि अब जमीन माफिया की खैर नहीं है। समारोह में मंत्री संतोष सुमन, विधायक रोमित कुमार, उदय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।





























