
बिहार प्रशासनिक सेवा के दर्जनों अधिकारियों का तबादला ओर नई जिम्मेदारी
ब्यूरो रिपोर्ट
पटना।बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों को तबादला करनई जिम्मेदारी दी गई है।सरकार ने सुची जारी करते हुए एक तरफ जहाँ 11 अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है तो वहीं 17 अन्य अधिकारियों को विशेष कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 11 अधिकारियों को नए पदों पर पदस्थापित किया गया है। जिसमें शैलैश कुमार दास को नालंदा के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) पद से स्थानांतरित कर गया का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।जबकि किसलय श्रीवास्तव को गया सदर के अनुमण्डल पदाधिकारी से हटाकर इन्हें बिहारशरीफ (नालंदा) का अनुमण्डल पदाधिकारी बनाया है।सूर्य प्रकाश गुप्ता नरकटियागंज के पद से राजगीर (नालंदा) का अनुमण्डल पदाधिकारी नियुक्त किया गया,वहीं अभिजीत कुमार गोविन्दा को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी के पद से हटाकर इन्हें नरकटियागंज (पश्चिम चम्पारण) का अनुमण्डल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। कुमार ओमकेश्वर को मुख्यमंत्री सचिवालय से अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, पटना के पद पर नियुक्त किया गया। राजीव रंजन कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव पद से अब अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है।अनिल कुमार रमण को जमुई से हटाकर कर गया सदर का अनुमण्डल पदाधिकारी बनाया गया है ।आशीष नारायण को राजगीर के अनुमण्डल पदाधिकारी से हटाकर मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) बनाया गया है। वहीं संजय कुमार निराला को सहरसा के उप विकास आयुक्त पद से हटाकर इन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), पटना का सचिव नियुक्त किया गया।ज्योत्सना कृष्ण को सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के पद पर की जिम्मेदारी दी गई।चंदन कुमार जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे इस अधिकारी को पालीगंज (पटना) का अनुमण्डल पदाधिकारी बनाया गया है।
































