बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर, कहा भाजपा को मजबुती प्रदान होगा- राजाराम सिंह, डा० सलील कुमार

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया।तीन बार से एमएलसी एवं बिहार सरकार के राजस्व विभाग के मंत्री डा० दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार,मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई देते हुए कहा की बिहार में भाजपा ओर मजबुती के साथ काम करेगी। श्री सिंह ने कहा की दिलीप जायसवाल भाजपा के कर्मठ सिपाही रहे हैं जहाँ शीर्ष नेताओं ने दिलीप जायसवाल पर विश्वास कर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कमान दिये हैं। इधर मानसी भाजपा मंडल मंत्री सुभाषचन्द्र मिश्रा, अजय पौद्दार, गोपाल सिंह, रंजीत कुमार, अवधेश कुमार, गुड्डू साह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here