बिहार में जमीन सर्वे का काम टला- मंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट
पुर्णिया।बिहार सरकार के भुमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल ने जमीन सर्वे मामले में पत्रकारों से खुलकर बोलते हुए कहा की बिहार में हो रहे जमीन सर्वे मामले को फिलहाल रोक लगा दिया गया है। इस मामले को लेकर पत्र शीघ्र जारी किया जायेगा। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा की बिहार के हर जिलों से काफी शिकायत मिल रहा था, जिसको देखते हुए जमीन सर्वे का काम तीन महीनों के लिए टाल दिया गया है। मंत्री ने कहा की तीन महीने इसलिए टाला गया ताकि लोग अपने कागजात को खोज सके।मंत्री ने कहा की वाराणसी एवं अन्य जगहों से करीब 100 एक्सपर्ट को मंगाया जा रहा है ताकि कैथी अक्षर को पढ सके ओर लोगों की समस्याओं का निदान हो सके।उन्होंने कहा की एक्सपर्ट सर्वे कर्मियों को प्रशिक्षण भी देगा। मंत्री ने कहा की जमीन सर्वे का कार्य 20 अगस्त से बिहार में शुरू किया गया था, लेकिन अधिकत्तर काफी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे तीन महीने के लिए टाल दिया गया। मंत्री ने कहा का आम जनता की समस्याओं के देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने जनता से भी सभी कागजात तीन महीने के अंदर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। ताकि कोई समस्याओं का सामना ना हो सके एवं जनता का शोषण दोहण रुक सके।मंत्री ने कहा कि कुछ भूमि माफिया जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं, वैसे लोग ही अफवाह फैला रहे हैं कि सर्वे नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सर्वे निश्चित होगा।































